केरल क्यों गए हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानिए विस्तार से

    केरल क्यों गए हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानिए विस्तार से

    रांची(RANCHI):  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार केरल गए हैं. केरल में वह भी 4 दिनों तक रहेंगे. केरल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ चीजों को देखने गए हैं. सपरिवार जाने का एकर तो यह है कि अभी कुछ दिन वे छुट्टी मनाएंगे.

    हेमंत सोरेन केरल के मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करेंगे

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोवलम भी जाएंगे. हेमंत सोरेन केरल के मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करेंगे. केरल में चल रही कई जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केरल में स्वास्थ्य व्यवस्था को भी जानने का प्रयास करेंगे. केरल की स्वास्थ्य सेवा पूरे देश में अच्छी मानी जाती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात करेंगे इसके अतिरिक्त एक या दो सरकारी अस्पताल का भी दौरा करेंगे.

    16 जनवरी को झारखंड वापस आने की उम्मीद 

    हेमंत सोरेन की इच्छा है कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जाए. आधारभूत संरचना का किस तरह से केरल में विकास हुआ है, इसको भी वह देखने का प्रयास करेंगे. केरल के कुछ पर्यटन स्थल का भी दौरा मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्य के साथ करेंगे. 16 जनवरी को झारखंड वापस आने की उम्मीद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news