धनबाद: साली के प्यार में पड़े पति के लिए पत्नी बनी रास्ते का रोड़ा तो पत्नी की कर दी हत्या

    धनबाद: साली के प्यार में पड़े पति के लिए पत्नी बनी रास्ते का रोड़ा तो पत्नी की कर दी हत्या

    धनबाद(DHANBAD): जीजा को साली इतनी भा गई कि उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटाने की ठान ली. मामला धनबाद का है. जहां महावीर नगर का रहने वाला अनिल डोम ने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश में साली और सास को भी जख्मी कर दिया.

    दरअसल, अनिल डोम अपनी साली से एकतरफा प्यार करता था और पत्नी के साथ-साथ साली को भी घर में रखना चाहता था. मगर, उसकी पत्नी और उसके घर वालों को ये बात अच्छी नहीं लगी. लगातार घरवाले इसका विरोध करते थे. जब अनिल डोम को उसकी साली दूर जाती दिखी तो उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटाने की ठान ली. उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इसे देखकर बीच बचाव में उसकी सास और साली आई तो उसने उन दोनों को भी चाकू से जख्मी कर दिया. यह घटना 8 जनवरी को हुई थी.

    आरोपी पति गिरफ्तार       

    इस बारे में विधि व्यवस्था डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा ने अपने कार्यकाल में मीडिया को इस घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी पत्नी के साथ साली दिव्या और सास गीता देवी भी जख्मी हो गई थी. सभी को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान पत्नी अंजली देवी की मौत हो गई. घटना के बाद पति अनिल डोम फरार था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्टमाल हुआ चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी काबुल कर लिया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news