झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्या करेगी सरकार, जानिए विस्तार से

    झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्या करेगी सरकार, जानिए विस्तार से

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र निर्धारित हो गया है. सरकार अपने बिजनेस के हिसाब से पांच दिवसीय सत्र बुला रही है. इसकी शुरुआत 19 दिसंबर से हो रही है. सत्र के पहले दिन विधानसभा के सत्र में नहीं रहने के दौरान राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके अलावे शोक प्रकाश पेश किया जाएगा.

    द्वितीय अनुपूरक बजट किया जाएगा पेश

    सत्र के दूसरे दिन यानी 20 दिसंबर को प्रश्नकाल के अलावा द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा. तीसरे दिन यानी 21 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. उसे पारित कराया जाएगा. इसके अलावा प्रश्नकाल तो होगा ही.

    सत्र के चौथे दिन यानी 22 दिसंबर को प्रश्नकाल के अलावा राज्य सरकार के द्वारा विधेयक पेश किए जाएंगे और अन्य कार्यो का निष्पादन होगा. सत्र के अंतिम दिन यानी 23 दिसंबर को प्रश्नकाल के अलावा विधेयक पर चर्चा होगी और गैर सरकारी संकल्प पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा.

    विधानसभा सचिवालय सत्र की तैयारी की शुरू

    विधानसभा सचिवालय ने शीतकालीन सत्र की तैयारी शुरू कर दी है. सत्र शुरू होने से पहले विधायक दल की बैठक होगी. इसके अतिरिक्त सत्र के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष बैठक करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news