Weather Forecast: 5 मार्च से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, गिरेगा इन जिलों का पारा, पढ़ें आज का मौसम

    Weather Forecast: 5 मार्च से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, गिरेगा इन जिलों का पारा, पढ़ें आज का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान चढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से मार्च में ही लोगों का गर्मी से पसीना छूट रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे गर्म जिला सरायकेला. हालांकि पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावत दर्ज की गई है अधिकतम तापमान जहां 2 डिग्री सेल्सियस गिरा है तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    5 मार्च से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से एक बार फिर झारखंड का पारा गिर सकता है. झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है.आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के का मौसम शुष्क रहेगा. दोपहर के समय कड़ी धूप खिलेगी, तो वहीं सुबह और शाम में गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

     पढ़ें आज का मौसम

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34  डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32  डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 14 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news