Weather Forecast:उत्तर भारत में बर्फ़बारी से बदला झारखंड का मौसम, आनेवाले दिनों में और गिरेगा पारा, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    Weather Forecast:उत्तर भारत में बर्फ़बारी से बदला झारखंड का मौसम, आनेवाले दिनों में और गिरेगा पारा, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है. एक तरफ जहां पिछले तीन-चार दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं अब लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है. दअरसल उत्तर  भारत में लगातार बर्फ़बारी और बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर झारखंड पर भी देखा जा रहा है. वहां से आनेवाली ठंडी हवाओं ने  यहां का भी मौसम बदल कर रख दिया है. सुबह में जहां लोगों को ठंड लग रही है तो वहीं दोपहर में धूप की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं  मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने वाला है.

    आनेवाले दिनों में और गिरेगा पारा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमन में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं दोपहर के समय धूप की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होगा तो वही सुबह और रात के समय पारा गिरने से लोगों को ठंड का भी लगेगी. आज झारखंड का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है.

    पढ़ें आज के मौसम का हाल

    आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28  डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26  डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 और 8 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news