राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    रांची(RANCHI): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी 15 फरवरी 2025 को आने वाली है. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बीआईटी मेसरा के जी.पी. बिरला ऑडिटोरियम में प्लेटिनम जुबिली ईयर सेलिब्रेशन (Platinum Jubilee Year Celebration 2024-2025) कार्यक्रम में शामिल होंगी. ऐसे में आज 7 फरवरी को रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

    कार्यक्रम स्थल के तमाम व्यवस्था का निरीक्षण

    उपायुक्त ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक की. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं और पूरी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान सारी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था व अन्य संबंधित सभी तैयारी ससमय पूरी की जाये.

    किए जा रहे हैं  सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन आवश्यक तैयारियों में लगा हुआ है. सुरक्षा के मनकों पर कार्य करते हुए आवश्यक तैयारी की जा रही है. जिसमें रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग व तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग और अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

    इस दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. इंद्रनिल मन्ना, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, अंचल अधिकारी कांके, रजिस्टार बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेय जल विभाग, रांची नगर निगम, पथ निर्माण विभाग व संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news