Weather Forecast:लगातार चढ़ता पारा बढ़ा रहा है झारखंड की टेंशन, पिछले एक सप्ताह में 6-7 डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी,पढ़ें IMD को ताजा अपडेट

    Weather Forecast:लगातार चढ़ता पारा बढ़ा रहा है झारखंड की टेंशन, पिछले एक सप्ताह में 6-7 डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी,पढ़ें IMD को ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का तापमान रोजाना चढ़ रहा है.रोजाना अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. पिछले एक सप्ताह में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की बढोतरी हुई है, तो वहीं अधिकतम तापमान में भी 7 से 8 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 3 दिन झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढोत्तरी तो अधिकतम 3 डिग्री बढ़ने की सम्भावना है.

    पढ़ें आज का मौसम

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक-एक  डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.वहीं आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा. दोपहर में गर्मी का एहसास होगा, तो वहीं सुबह और शाम सिहरन महसूस हो सकती है.आज झारखंड का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मार्च से एक बार फिर झारखंड का मौसम बदल सकता है यानि झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हालांकि  बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.17 मार्च को भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस,तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33  डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 16 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news