Jharkhand Weather Update: 26 से 28 नवंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढे IMD का बड़ा अपडेट

    Jharkhand Weather Update: 26 से 28 नवंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढे IMD का बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार ठंड का असर बढ़ रहा है मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले एक सप्ताह तक झारखंड में कडाके की ठंड पड़ेगी. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 25 से 30 नवंबर तक झारखंड में कडाके की ठंड पड़ेगी.सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखा जाएगा.

    कोहरा का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिलेगा

    कोहरा का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिलेगा,जिससे लोगो को परेशानी हो सकती है.इसलिए सुबह 7:00 बजे के बाद अगर कोहरा कम हो तब भी वाहन लेकर घर से ना निकले वरना अनहोनी की संभावना है.वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते है वही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी.

    आज इन जिलो में रहेगी ज़्यादा ठंड

    आज रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, कोडरमा इन जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.वही 26 से 28 नवंबर तक धुँध रहेगा. जिससे ठंड पड़ेगी.राजधानी एयरपोर्ट पर भी हवाई सेवा पर इसका असर देखने को मिलेगा.हालांकी धूप निकलते लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

    आनेवाले अगले कुछ दिनों में और गिरेगा 

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 1 डिग्री के गिरावट आई है.जबकी न्युनतम तापमान 2 डिग्री गिर चूका है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होगी.तो वही न्युनतम तापमान भी 2 डिग्री गिरेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढे अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news