Weather Alert: आज जमशेदपुर से पार हो रहा है मानसून का ट्रफ़, इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

    Weather Alert: आज जमशेदपुर से पार हो रहा है मानसून का ट्रफ़,  इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों लागातार मानसून की बारिश हो रही है हालंकी पिछले 2 दिनों से हल्की और मध्य दर्जे की बारिश हो रही है लेकिन आज फिर से मौसम विभाग ने झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है.आईएमडी की माने तो मानसून का ट्रफ लौहनगरी जमशेदपुर से पार हो रहा है जिसकी वजह से आज इसका जबरदस्त रूप से असर देखा जाएगा. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो सबसे अधिक बारिश मंगलवार के दिन 87.3 मिलीमीटर लातेहार में हुई. सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिला का 37.1 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है.

    आज भी झारखंड में होगी बारिश

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो मानसून का ट्रंफ़ जमशेदपुर से होते हुए पार हो रहा है. जिसकी वजह से आज इसका असर झारखंड में देखा जाएगा आज अच्छी खासी बारिश होने की भी संभावना है.आईएमडी की माने तो इस बारिश का फायदा मुख्य रूप से झारखंड के किसानों को मिलेगा.

    आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है

    आईएमडी की माने तो आज झारखंड में जबरदस्त बारिश होगी वही कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है उन जिलो में खूंटी, सिमडेगा, रांची, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिला शामिल है.जिससे यहां के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वही अन्य जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है.

    पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news