सिंदरी से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो से मिलने शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैदराबाद अस्पताल, लंबे समय से हैं बीमार

    सिंदरी से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो से मिलने शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैदराबाद अस्पताल, लंबे समय से हैं बीमार

    TNP DESK:  झारखंड के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक महतो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. लगभग 40 महीने से उनका इलाज हो रहा है. उन्हें देखने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद पहुंचे. 

    शिवराज सिंह चौहान ने क्या किया हैदराबाद में

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद अस्पताल में भर्ती भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो को देखने पहुंचे. वहां पर उन्होंने विधायक के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों में उन्हें सारी बातें बताई उसके बाद अस्पताल के डॉक्टर से भी शिवराज सिंह चौहान ने बात की. शिवराज सिंह ने कहा कि वे अपने सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो को देखने के लिए आए थे. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
    मालूम हो की सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना काल से यहां पर इलाज करवा रहे हैं. उनके इलाज का खर्चा झारखंड सरकार वहन कर रही है. बहुत दिनों के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news