Weather Alert:गिरते तापमान और शीतलहरी ने बढ़ाई झारखंड वासियों की टेंशन, आज भी इन 11 जिलो में IMD का अलर्ट 

    Weather Alert:गिरते तापमान और शीतलहरी ने बढ़ाई झारखंड वासियों की टेंशन, आज भी इन 11 जिलो में IMD का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पूरा झारखंड शीतलहरी और ठंड की मार झेल रहा है.कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड में लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.झारखंड के 11 जिलों को मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है तो वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है.ऐसे में चलिए आज यानी रविवार के मौसम का हाल जान लेते है.

    आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे

    मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे.जिसकी वजह से तापमान में हल्का फुल्का बदलाव देखने को मिलेगा.हालांकी ठंड पर इसका ज्यादा खास असर दिखने वाला नहीं है.वही कल यानी सोमवार से एक बार फिर बदल हट जाएंगे जिससे ठंड और बढ़ेगी.

    आज भी इन 11 जिलो में IMD का अलर्ट 

    मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में शीतलहरी को लेकर आज भी अलर्ट जारी किया गया है उन्हें 11 जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा शामिल है.वही अन्य 13 जिलों में सामान्य रूप से ठंड लोगों को लग रही है.वैसे तो पूरा झारखंड कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है लेकिन 11 जिलों में शीतलहरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है.

    अधिकतम तपमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम न्युनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.हलांकि न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.  

    पढे अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news