Weather Alert:बादल छटते ही झारखंड में सताने लगी कड़ाके की ठंड, इन सात जिलों में शीतलहरी का अलर्ट, रहें सावधान 

    Weather Alert:बादल छटते ही झारखंड में सताने लगी कड़ाके की ठंड, इन सात जिलों में शीतलहरी का अलर्ट, रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में बादल छटने और बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों की हांड कांपा रही है. मौसम विभाग की ओर से गुमला समेत 7 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है. वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग का कहना है कि ठंड से बचकर रहे वरना तबियत बिगड़ सकती है.ऐसे में जान लेते है आज यानि गुरुवार के मौसम का हाल कैसा रहेगा.

     इन सात जिलों में शीतलहरी का अलर्ट

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आई है जिसकी वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है.आज खासतौर पर गुमला, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी व सिमडेगा जैसे जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    जरूरी काम हो तो ही घर से निकले बाहर

    मौसम विभाग का कहना है कि सुबह 7:00 बजे से पहले लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना है अगर जरूरी काम हो तो ही बाहर निकले क्योंकि घना कोहरा और शीतलहरी से तबियत पर बुरा असर पड़ सकता है.खास कर घर के बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखें.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के और कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने वाला है.

    अगले 24 घंटे के दौरान और दो डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयी है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी. वही न्युनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news