सियासी चर्चा के बीच टेंशन में कांग्रेस आलाकमान,वेणुगोपाल ने लगाया हेमंत सोरेन को फोन

    सियासी चर्चा के बीच टेंशन में कांग्रेस आलाकमान,वेणुगोपाल ने लगाया हेमंत सोरेन को फोन

    रांची(RANCHI): झारखंड में गठबंधन में टूट की चर्चा तेज है.सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में झामुमो और भाजपा गठबंधन की चर्चा तेज है. इस चर्चा से  कांग्रेस टेंशन में आ गया. जिसके बाद अब इस खबर को जाँचने के लिए खुद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन कर पूरी जानकारी ली है. जिसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और एकजुट होने का दावा किया है.

    दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के साथ झारखंड में चर्चा शुरू हुई की अब एनडीए के साथ राज्य में नया समीकरण दिखेगा. कई चैनलों  में यह भी चर्चा हुई की हेमंत और कल्पना की मुलाकात कई भाजपा नेताओं के साथ हुई है. जिससे राज्य का राजनीतिक पारा बढ़ गया.

    आखिर में अब खुद कांग्रेस महासचिव को यह साफ करना पड़ा की सब कुछ सामान्य है. हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के साथ है और आगे भी रहेंगे. उन्होंने लिखा कि हम जनता के काम को पूरा कर रहे है. जिससे कुछ लोग घबराए हुए है यही वजह है कि इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है।  

                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news