बिहार के मुंगेर का हथियार खपता था धनबाद में, मां और बेटा हुए गिरफ्तार, कुल चौदह के खिलाफ सीसीए की अनुशंसा

    बिहार के मुंगेर का हथियार खपता था धनबाद में, मां और बेटा हुए गिरफ्तार, कुल चौदह के खिलाफ सीसीए की अनुशंसा

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला और पुलिस प्रशासन भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कृत संकल्पित है.इसके लिए धनबाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इसके अलावा आर्म्स एक्ट ,वाहन चोरी सहित अन्य मामले में शामिल 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है. पुलिस एक-एक के घर जाकर वेरिफिकेशन कर रही है. इतना ही नहीं, मुंगेर से अवैध हथियार लाकर लोगों को बेचने वाले मां ,बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है .

    एक महिला और उसका बेटा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार 

    एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. बताया कि अवैध हथियार की हो रही खरीद विक्री एवं गैर कानूनी उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई है. टीम द्वारा 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है.

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की एक 50 वर्षीय महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते हैं.सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापामारी करते हुए महिला उषा देवी एवं उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा.वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है.साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है. अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है.पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है.साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news