रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर और खलासी की मौत

    रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर और खलासी की मौत

    रांची(RANCHI): रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, सरिये से लदा एक ट्रेलर रांची की ओर से चुट्टूपालू घाटी आ रहा था. इस बीच अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो कर करीब 20 फीट खाई में गिर गया. दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर गाड़ी में फंस गए.  

    वहीं, इस घटना को लेकर रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि, जानकारी मिली कि एक ट्रेलर भीषण हादसे का शिकार हो गया है. जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया गया कि सड़क के किनारे लगभग 20 फीट खाई में ट्रेलर गिरा हुआ है. क्रेन के माध्यम से ट्रेलर हटाने पर ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी का शव मिला.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news