बीस साल पहले दोनों परिवार ने अपने-अपने परिजन खोये, फिर बुधवार को भिड़ गए- जानिये क्या है मामला

    बीस साल पहले दोनों परिवार ने अपने-अपने परिजन खोये, फिर बुधवार को भिड़ गए-  जानिये क्या है मामला

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के जोड़ापोखर में बुधवार की रात दो राजनीतिक दल के नेताओ के परिवार आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई, फायरिंग की भी सूचना है. दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं. एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की खबर है. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जीतपुर सिरमुहान धौडा के रहने वाले भाजपा नेता श्रवण राय के परिजनों एवं महिला जनवादी नेत्री रीना पासवान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है. जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. दोनों का इलाज चासनाला स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. 

    क्या कहता है एक पक्ष 

    गम्भीर रूप से घायल जमेन्द्र राय ने बताया कि अपनी पत्नी का इलाज करा कर जामाडोबा से सिरमुहान धौडा अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घेरकर नीरज पासवान, नगेन्द्र पासवान, रीना देबी, देवानंद चौहान, आनंद चौहान, डब्लू सिंह, लक्ष्मी देवी ने लाठी, डंडे और तलवार से हमला कर दिया, जिसमें मेरा सर फट गया है. जीतपुर सिरमोहन धौड़ा के रहने वाले डब्लू सिंह की पत्नी प्रभा देवी ने 22 अगस्त को जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 194/22 दर्ज कराई थी, जिमसें भाजपा जिला महामंत्री श्रवण राय, धर्मनाथ राय, विकास सिंह अन्य को आरोपी बनाया था. आरोप लगाया था कि एक परती जमीन विकास सिंह से 50 हजार रुपये में खरीदी थी और बांस से घेर दिया था. जिस पर 22 अगस्त को श्रवण राय जबरन बालू गिरा दिए, विरोध करने पर मारपीट की.

    क्या कहता है दूसरा पक्ष 
     
    रीना पासवान का कहना है कि बुधवार को प्रभा देवी की शिकायत पर दर्ज  कांड संख्या 194 /22 के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना पहुंची.  जोड़ापोखर पुलिस श्रवण राय के घर पर गई. पुलिस ने जाते ही सभी ने हमारे घर पर हमला कर दिए. रीना पासवान ने बताया कि मारपीट के दौरान गोली मारी गई है, जिसमें भाई नीरज पासवान को पैर में गोली लगी है. SNMMCH में इलाज के लिए भेज दिया गया है.  दूसरी ओर श्रवण राय ने बताया कि प्रभा देवी 22 अगस्त को झूठा आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.  मेरे भतीजा से रंगदारी मांगी जा रही थी.  रीना पासवान का कहना था कि जिस प्रकार वर्ष 2003 में  मेरे पिता जोगेंद्र पासवान उर्फ जंगी पासवान की हत्या कर दी गई थी, उस प्रकार पूरे परिवार की हत्या करना श्रावण राय चाहता है. बता दे कि वर्ष 2002 में भाजपा नेता श्रवण राय के भाई रमेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप जंगी पासवान पर भी लगा था. 2003 में जंगी पासवान की हत्या का आरोप श्रवण राय सहित उनके परिजनों पर लगा था. तभी से ही दोनों परिवार के बीच दर्जनों मामले  दर्ज हो चुके है. थाना प्रभारी  ने गोली चलने  की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मारपीट हुई है ,दो लोग घायल है, जाँच चल रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news