15 दिन में सड़क पर धूल फाँकते दिखेंगे भाजपा नेता: जगरनाथ महतो

    15 दिन में सड़क पर धूल फाँकते दिखेंगे भाजपा नेता: जगरनाथ महतो

    रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी हलचल तो तेज है ही. बीच-बीच में नेताओं की बयानबाजी से राजनीतिक तपिश भी बढ़ जा रही है. बसंत सोरेन के बयान पर नेताओं की बयानबाजी रुकी ही नहीं थी कि राज्य के शिक्षा जगरनाथन महतो के बयान ने भूचाल ला दिया है.

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बोकारो में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर भाजपा के नेता सड़कों पर धूल फाँकते नज़र आएंगे. उनका मानना है कि तमाम भाजपा नेता बेरोजगार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के कोई मंसूबे झारखंड में कामयाब नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ जात-पात से नहीं चलती है.

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1932 के खतियान को हमारी सरकार जल्द लाएगी. उन्होंने कहा कि हम भाजपा जैसा सिर्फ बयानबाजी नहीं करते हैं. जो कहा है वह कर के दिखा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news