LOHARDAGA): देर रात रेलवे डिवाइडर से टकरा गया बारह चक्का ट्रक, धंस गया बोनट- इसके बाद क्या हुआ जानिये

    LOHARDAGA):  देर रात रेलवे डिवाइडर से टकरा गया बारह चक्का ट्रक, धंस गया बोनट- इसके बाद क्या हुआ जानिये

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा के कचहरी चौक के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया.  तेज गति से आ रहा एक 12 चक्का ट्रक रेलवे डिवाइडर से जा टकरा गया. भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक के सामने का बोनट पूरी तरह से धंस गया.  घटना देर रात 12 बजे के आसपास की है. आसपास के लोगों ने आकर ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.  प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. कोई हताहत नहीं हुआ है. दुर्घटना के कारण गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गई.. मौके पर पहुंचे लोहरदगा थाना प्रभारी ने जाम को हटाया और क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को भी  क्रेन से बीच सड़क से हटाया गया. यह ट्रक उड़ीसा राज्य का है. वो डालटनगंज की ओर जा रहा था.

     

    यह भी पढ़ें:

    DEOGHAR: अनियंत्रित कार ने चाय पी रहे चार लोगों को रौं'द डाला- जानिये वाहन पर सवार लोगों के साथ क्या हुआ

       

    लाइट की व्यवस्था तक नहीं 

    कहा जा रहा है कि अंधेरे हमेशा हादसे को बुलाते हैं. लोहरदगा नगर परिषद ने शहरी इलाकों में समुचित लाइट की व्यवस्था नहीं की है. सड़क के किनारे खतरनाक प्वाइंट पर रेडियम स्टिकर तक नहीं लगाया गया है. इसकी वजह से आए दिन सड़कों पर देर रात बड़े वाहनों की दुर्घटना होती है.  सड़क सुरक्षा समिति केवल बैठकों तक सीमित रह गयी है. कई बार इस सम्बन्ध में विभाग को जानकारी भी दी जा चुकी है. लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. 

    झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news