हैदरनगर : बिजली चोरी कर सात लोग बुरे फंसे, थाना में केस दर्ज, चुकाना पड़ा करीब डेढ़ लाख जुर्माना भी

    हैदरनगर : बिजली चोरी कर सात लोग बुरे फंसे, थाना में केस दर्ज, चुकाना पड़ा करीब डेढ़ लाख जुर्माना भी

    पलामू (PALAMU) : बिजली चोरी की रोक थाम को लेकर छापामारी की जा रही है। इस दौरान बिजली चोरी के खिलाफ सात लोगों पर हैदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इनपर 1.23 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. इसमें सिमरसोत, कुकही, भाई बिगहा समेत अन्य गांव के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं बिजली ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गए लोगों पर आठ हजार रुपए से 45 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है.

     

    यह भी पढ़ें:

    झारखंड में किसानों के 900 करोड़ ऋण माफ, हर कृषक को केसीसी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध: CM

    जारी रहेगा अभियान

    विभाग के अधिकारी कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शीर्ष बोर्ड के निर्देश पर छापामारी दल का गठन सहायक अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया. छापामारी दल में सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, मानव दिवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा शामिल थे. कनीय अभियंता सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपए से अधिक बकाया बिजली बिल है,वह किसी सोमवार को हैदरनगर स्थित तिवारी कांप्लेक्स में या किसी भी कार्य दिवस को जपला स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अबतक विद्युत कनेक्शन नहीं लिए हैं. वह बिलकुल मामूली प्रक्रिया कर कनेक्शन ले सकते हैं. अधिक बकाया या अवैध कनेक्शन से विद्युत का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

     

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, हुसैनाबाद, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news