देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बस ने एक 7 वर्षीय बच्ची को कुचला

    देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बस ने एक 7 वर्षीय बच्ची को कुचला

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में एक दर्दनाक सड़क घटना घटी है. अनियंत्रित बस ने एक 7 वर्षीय बच्ची को कुचलते हुए भाग गया. बच्ची का नाम रिशीका कुमारी है जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना तकरीबन 5:00 बजे की बताई जा रही है. जब देवघर से एक बस दुमका की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रही थी तभी बैजनाथपुर के पास लड़की को अपने चपेट में ले लिया. लड़की अपने घर के पास ही खेल रही थी.

    डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घटना के बाद आनन-फानन में इनके परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लड़की की मौत के बाद स्थानीय आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में बवाल मचाने लगा और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरी जानकारी ली जा रही है.  फिलहाल मामला शांत है बस की तलाश में पुलिस लगातार अपना अभियान चला रही है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news