BREAKING : पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, मोबाइल और नक्सली पर्चा बरामद

    BREAKING :  पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, मोबाइल और नक्सली पर्चा बरामद

    रांची ( RANCHI) - प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के तीन उग्रवादी उस समय पकड़े गए, जब वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. उग्रवादियों के पास से नक्सली पर्चे मोबाइल और कुछ लोकेशंस के कागज मिले हैं. तुपुदाना क्षेत्र से पुलिस को यह सफलता मिली है.

    सूत्रों के अनुसार पीएलएफआई के यह तीन उग्रवादी रंगदारी मांगने के लिए आए हुए थे. इसी बीच पुलिस को इनकी भनक लग गई. पुलिस के खुफिया सूत्र ने उग्रवादियों के विषय में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी.हाल के दिनों में पीएलएफआई उग्रवादी तुपुदाना और आसपास के क्षेत्र में व्यवसायियों से लेवी की मांग करते रहे हैं.पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तीनों उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. इनसे पूछताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news