'सावधान रहे बैंककर्मी ,सरकार की नीयत ठीक नहीं' - कर्मचारी यूनियन की सभा में वक्ताओं ने कहा


धनबाद (DHANBAD): कोयला नगर के सामुदायिक सभागार में शनिवार को बैंक आफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन, झारखंड के आह्वान पर धनबाद अंचल (संथाल परगना जिले सहित ) के सभी सदस्यों की सभा हुई. जिसमें फेडरेशन बैंक आफ इंडिया स्टाफ युनियन एवं बैंक आफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन, झारखंड के महासचिव दिनेश झा ललन मुख्य वक्ता व अतिथि थे. साथ ही साथ झारखंड राज्य के उप महासचिव उमेश दास, संगठन मंत्रीसिद्धेश नारायण दास, कोषाध्यक्ष प्रदीप झा एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे.
महासचिव ने बैंकों की वर्तमान स्थिति, पूंजीवादी सरकार द्वारा बैंकों का निजीकरण व मर्जर, श्रमिक विरोधी नीति, द्विपक्षीय समझौतों के तहत लम्बित मांगों, श्रमिकों पर बैंकों में काम का बढ़ता बोझ, श्रमिकों की बहाली न होना, हमारी सेवा शर्तें, संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ बनाने, बैंकों की एनपीए का ग़लत ढंग से समायोजन, बैंकों को बेचने की तैयारी व वर्तमान सरकार का बैंकों पर अनायास आर्थिक बोझ, सरकार की ग़लत नीतियों की वजह से बैंकों का नुक़सान आदि पर विस्तृत चर्चा की. उपमहासचिव ने झारखंड राज्य में बैंक आफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन, झारखंड के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला एवं संगठन मंत्री ने अपने भाषण से संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की.
कोषाध्यक्ष ने युवा साथियों को समय की मांग को देखते हुए सभी युवा साथियों एवं महिला साथी को संगठन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. सभा की अध्यक्षता तारक बनर्जी ने की एवं सभा का संचालन केदार सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार चन्द्र वंशी ने किया. सभा में नये कार्य कारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया.
4+