राष्ट्रपति चुनाव : सभी को द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करना चाहिए - केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक

    राष्ट्रपति चुनाव : सभी को द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करना चाहिए - केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक

    रांची - केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा है कि राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को सभी दलों को समर्थन देना चाहिए. देश में पहली बार एक आदिवासी उस पर भी एक महिला को इस पद के लिए नामित किया गया है.यह गौरव की बात है कि एक ऐसे पिछड़े समाज का व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर बैठने जा रहा है.इसलिए सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन देना चाहिए. केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक दो दिवसीय झारखंड दौरा पर रांची पहुंचीं. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की है.रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. अपने झारखंड प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक बोकारो और चतरा का दौरा करेंगी. प्रशासनिक अधिकारियों से केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति पर जानकारी लेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news