DHANBAD:सिंदरी कांड को लेकर अब तक तीन FIR, प्राथमिकी में टाइगर जय राम महतो का भी नाम


धनबाद(DHANBAD): सिंदरी कांड को लेकर अब तक 3 FIR दर्ज की गई है .धनबाद के इतिहास में शायद यह पहला मामला है, जिसमें हजारों नामजद और अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बलियापुर और सिंदरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में खतियानी आंदोलनकारी टाइगर जय राम महतो का भी नाम है. इसके अलावे पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र और मासस के नेता बबलू महतो को भी named किया गया है. बलियापुर और सिंदरी दोनों थानों में दर्ज प्राथमिकी पुलिस अधिकारियों के बयान पर की गई है . बलियापुर थाने की प्राथमिकी में पुलिस की वर्दी फाड़ने का भी आरोप है. इधर ,सिंह मेंशन समर्थक लक्की सिंह के रिश्तेदार अमर कुमार सिंह ने भी सिंदरी थाने में शनिवार को तीसरी प्राथमिकी दर्ज कराई ,जिसमें 26 लोगों को नामजद किया गया है और लगभग 1000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वैसे सिंदरी की स्थिति अब सामान्य है. पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे हैं और उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि घटना में जो लोग शामिल होंगे ,केवल उन्हें ही गिरफ्तार किया जाएगा. निर्दोष लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+