कांवरिया के भेष में मोटरसाइकिल की चोरी कर रहे हैं चोर, सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस कर रही है छानबीन

    कांवरिया के भेष में मोटरसाइकिल की चोरी कर रहे हैं चोर, सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस कर रही है छानबीन

    देवघर (DEOGHAR): बाबा नगरी देवघर में इन दिनों मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला का आयोजन हो रहा है और लाखों लाख श्रद्धालु अपने सुविधा के अनुसार प्रतिदिन देवघर पहुंच रहे हैं. कोई ट्रेन मार्ग से कोई सड़क मार्ग से तो कोई हवाई मार्ग से और कोई पैदल ही बाबा नगरी पहुंच रहे हैं. सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल से भी श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे हैं.

    इसी कड़ी में एक बिहार के खगड़िया जिला के रहने वाला राजा कुमार जो BR34N-3957 नंबर की मोटरसाइकिल से देवघर पहुंचा था और झौसागढ़ी स्थित एक निजी होटल के बाहर अपना बाइक पार्किंग किया और होटल में आराम करने चला गया. सुबह जब अपने बाइक के पास आया तो देखा वहां से बाइक गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का कहीं अता पता नहीं मिला. तो पीड़ित राजा कुमार द्वारा चोरी की लिखित शिकायत नगर थाना में दी.शिकायत के माध्यम से राजा कुमार ने मोटरसाइकिल को जल्द खोजने की गुहार लगाई है.कांवरिया भेष में कैसे मोटरसाइकिल की चोरी चोरों द्वारा की जा रही है इसका सीसीटीवी सामने आया है.यह सीसीटीवी में जो चोर है उसके द्वारा राजा की मोटरसाइकिल चोरी की गयी है. हालांकि दा न्यूज पोस्ट इस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नहीं करता हैं.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news