झारखंड में मॉनसून का हाल: कब-कब होगी वर्षा और कहां-कहां, जानिये

    झारखंड में मॉनसून का हाल: कब-कब होगी वर्षा और कहां-कहां, जानिये

    रांची (RANCHI): झारखंड से बरखा रानी रूठी हुई हैं. छिटपुट बारिश को नजरअंदाज करें तो राज्य में सूखे जैसे ही हालात हैं. हालांकि मौसम विभाग ने राज्य भर में 28 और 29 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई है, सबसे अधिक वर्षा 53.0 MM गोड्डा कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया.

    मौसम विभाग ने 30 अगस्त के बाद राज्य भर में मॉनसून के कमजोर होने की उम्मीद जताई है. पर 2 सितंबर तक राज्यभर में कहीं कहीं हल्की बरसात की भी संभावनाएं हैं. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, उसके बाद उसके अगले दो-तीन दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

    अभी तक सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में हुई

    29,30 और 31 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. वहीं 1 सितंबर को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है. साथ ही 2 और 3 सितंबर को  भी राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी .इस बार अभी तक मॉनसून में सबसे अधीक बारिश जमशेदपुर में हुई है. वहां 1107 mm बारिश अब तक हुई है. सबसे कम बारिश पलामू के मेदिनीनगर में अभी तक रिकॉर्ड  की गई.

    मौसम की चेतावनी

    मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार 28 अगस्त को राज्य में कहीं -कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना है. जबकि राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है. 29अगस्त को राज्य के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन व वज्रपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news