हरमू में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारी अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    हरमू में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारी अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    रांची(RANCHI): रांची के हरमू स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में नवनियुक्त प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सिंह का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं.

    वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए मनीषा सिंह ने महिलाओं की सामाजिक और पारिवारिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान परिवार और समाज दोनों के लिए अतुलनीय है. संगठित होकर कार्य करने से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के योगदान की सराहना करते हुए मनीषा सिंह ने कहा कि उनका प्रोत्साहन हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है. मनीषा सिंह ने जिला अध्यक्ष रीना सिंह और संगठन मंत्री सुमन सिंह के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि इनके नेतृत्व में महिला संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी. उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और उनके सहयोग की प्रशंसा की.

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रीना सिंह, संगठन मंत्री सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और जोश का माहौल बना रहा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news