मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, लोगों ने पकड़कर पहले की जमकर पिटाई फिर कर दिया पुलिस के हवाले

    मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, लोगों ने पकड़कर पहले की जमकर पिटाई फिर कर दिया पुलिस के हवाले

    देवघर(DEOGARH): देवघर में मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बदमाश को पीटने के बाद लोगों ने पुलिस को घटना सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस बदमाशों को थाने ले आई. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के सोरेन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम घटित हुई है.

    वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति पैदल पेट्रोल पंप के समीप से गुजर रहा था. तभी बाइक पर तीन बदमाश आकर राहगीर से मोबाइल छीनकर भागने लगे. इस बीच राहगीर द्वारा हो हल्ला करने के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर बाइक सवार को दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी.

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों को अपने साथ ले जाने लगी. इस दौरान एक बदमाश घटनास्थल से भागने में सफल हो गया और दो को अपने साथ पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि, इन दिनों देवघर में छिनतई की घटना बढ़ गयी है. जरूरत है पुलिस को इसपर नकेल कसने की.

    रिपोर्ट: ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news