श्वेता और प्रवीण के ह'त्यारोपी को बिहार से किया गया गिरफ्तार, 18 जून को रांची में हुआ था डबल म'र्डर

    श्वेता और प्रवीण के ह'त्यारोपी को बिहार से किया गया गिरफ्तार, 18 जून को रांची में हुआ था डबल म'र्डर

    रांची(RANCHI): पंडरा ओपी क्षेत्र में परिवार के तीन लोगों की हत्या की कोशिश की गई, भाई -बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया. घटना 18 जून की तड़के पिस्का मोड़ के पास जनक नगर की है. ताजा अपेडेट है कि आरोपी अर्पित को बिहार के फतुहा से गिरफ्तार कर लिया गया है. 

    इसे पढ़ें:

    मांडर चुनाव के नतीजे, जानिये कौन आगे, कौन पीछे

    खबर है कि जनक नगर की चंदा देवी के पति संजीव विदेश में रहते हैं. उनकी बेटी श्वेता कुमारी का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसी को लेकर श्वेता के ही पूर्व परिचित अर्पित नामक युवक ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. पुलिस की टीम अर्पित को गिरफ्तार कर बिहार से रांची ला रही है. घटना में श्वता और उसके भाई प्रवीण की मौत हो गई थी. इनका मां चंदो देवी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news