मांडर उपचुनाव: दूसरे राउंड में बीजेपी की गंगोत्री 112 वोट से आगे

    मांडर उपचुनाव: दूसरे राउंड में बीजेपी की गंगोत्री 112 वोट से आगे

    रांची(RANCHI): मांडर उपचुनाव का आज सबसे अहम दिन है. आज पता चल जायेगा कि मांडर का नया विधायक कौन होगा. मांडर उपचुनाव का मतगणना सुबह 8 बजे से पंडरा बाजार समिति में शुरू हो चुका है. दूसरे राउंड की बात करें तो दूसरे राउंड कि शुरुआत होते ही बीजेपी की गंगोत्री 112 वोटों से आगे हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 3990 वोट मिले हैं. वहीं देव कुमार धान को 3048 वोटों मिले है. 

    2nd Round प्रत्याशियों को प्राप्त मत
    1. गंगोत्री कुजूर - 8041
    2.  शिल्पी नेहा तिर्की - 7929
    3.  सुभाष मुंडा - 1256
    4.  दिनेश उराँव - 133
    5.  रेखा कुमारी - 64
    6. शिवपाल लोहरा - 33
    7. अग्नि तिर्की - 147
    8. अशोक उराँव - 38
    9. आनंद पॉल तिर्की - 37
    10. जॉन तिर्की - 61
    11. देव कुमार धान - 3048
    12. नीरज उराँव - 72
    13. मार्शल बारला - 132
    14. सुशील उराँव - 190
    15. NOTA - 229
    15. Total Vote - 21410

    पहले राउंड में मिले वोट

    पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 3990 वोट मिले हैं तो बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 3940 वोट मिले हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान 1585 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है. 

    सुरक्षा चौकस

    मतगणना को लेकर प्रशासन ने पोलिंग बूथ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.  रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा खुद मतगणना का जायजा लेने पहुंचे हुए हैं. जगह जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं अपने-अपने प्रत्याशी के जीत की कामना करते हुए भारी सांख्या में समर्थक भी रिजल्ट जानने के लिए समर्थक भी मतगणना केंद्र पहुंचे हुए हैं.

    रिपोर्ट: प्रकाश तिवारी, रांची 

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news