बोकारो(BOKARO): बेरमो सीसीएल b&k एरिया के खासमहाल परियोजना में कार्यरत 40 वर्षीय हाइवा ऑपरेटर धनंजय चौहान कंपनी के कैंप में बनाए गए आवास के समीप बेहोशी के हालत में मिले. कैंप इंचार्ज इंद्रदेव पासवान ने बताया कि उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें:
चिकित्सकों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और सुबह लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई. अब इसको लेकर मृतक के परिजन और स्थानीय नेता 15 लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं. कंपनी के प्रतिनिधि एके दुबे अजय अग्रवाल और राकेश सिन्हा ₹2 लाख देने को राजी हुए हैं. लेकिन परिजन और नेता राजी नहीं हो रहे. उनका कहना है कि उन्हें पूरा मुआवजा चाहिए.
रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बेरमो/बोकारो
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

