हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं- सीएम हेमंत सोरेन ने आज क्यों और किससे ऐसा कहा

    हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं- सीएम हेमंत सोरेन ने आज क्यों और किससे ऐसा कहा

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों/ मूलवासियों की संपत्ति और अधिकारों को संरक्षित करने का काम हो रहा है. हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं. आदिवासियों और मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए सरकार सदैव उनके साथ है. आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है. ये बातें हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कहीं. वो पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे.

    मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. साथ ही पगड़ी पहनाकर एवं शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया.

    सीएनटी, एसपीटी एक्ट पर भी बोले सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 28-30 साल से चल रहे इस आंदोलन में आज मूल निवासियों के हित में सरकार ने फैसला लिया है. फायरिंग रेंज में आने वाले 1471 वर्ग किलोमीटर भूमि पर अब वहाँ के गरीबों का अधिकार हो, इससे संबंधित प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट के कारण हो रही परेशानियों के लिए भी सरकार उचित कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों और मूलनिवासियों की  संपत्ति और उनके अधिकारों को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं. मौके पर राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो, दयामनी बारला, बीजू टोप्पो, जेरोम जेराल्ड कुजूर और अनिल पन्ना आदि मौजूद थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news