रांचीवासियों को मिलेगी 665.69 करोड़ के तीन परियोजनाओं की सौगात, सीएम करेंगे शिलान्यास

    रांचीवासियों को मिलेगी 665.69 करोड़ के तीन परियोजनाओं की सौगात, सीएम करेंगे शिलान्यास

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जिला वालासियों को 665.69 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके तहत बनने वाले तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह कार्यक्रम दिन के एक बजे से सिरमतोली के सरना मैदान ने आयोजित होगा. वहीं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन पथ निर्माण विभाग की ओर से रखा गया है. कार्यक्रम में सीएम के साथ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे. 

    इन पथ का होगा निर्माण कार्य शुरू

    सिरमटोली फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलोमीटर की होगी. इसके तहत एक फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. जो  सिरमटोली चौक से पटेल चौक होते हुए राजेंद्र चौक के साथ मेकन गोलचक्कर तक पहुंचेगी. इसकी लगता 339.69 करोड़ रुपए की होगी. 

    अरगोड़ा से कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण

     इस परियोजना का काम 197 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा. इसके तहत अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है. फिलहाल यहां वन-वे होने के कारण ट्रैफिक की भीड़ लगी रहती हैं. लेकिन इस परियोजना के समापन होने से यहां सड़क पर ट्रैफिक सुचारू हो जाएगा.

    नामकुम फोरलेन सड़क

    यह सड़क 129 करोड़ रुपए की लागत से बन कर तैयार होगा. इसकी लंबाई 15.21 किलोमीटर होगी. इसके तहत बूटी मोड़, कोकर चौक और कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक के सड़क को फोरलेन किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news