रामगढ़ में टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर पानी की तरह बहा डीजल, देखें कैसे लूटने की मची होड़

    रामगढ़ में टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर पानी की तरह बहा डीजल, देखें कैसे लूटने की मची होड़

    रामगढ़(RAMGARH): शुक्रवार को रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना हो गई. रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के पास ट्रक ब्रेकफेल होने से पलट गया. और अपनी चपेट में एक डीजल ट्रेलर को ले लिया. दुर्घटना में टैंकर का एक चेंबर फट गया. जिससे चेंबर से डीजल का रिसाव होने लगा.

    ब्रेकफेल ट्रक का तांडव

    वहीं सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और टैंकर को घटनास्थल से कांकेबार स्थित पेट्रोल पंप ले गई. और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से डीजल के रिसाव को रोका. इधर सड़क पर डीजल पानी की तरह बहने लगा. इससे सड़क पर आने-जाने वाले कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये. वहीं तेज रांची की ओर से आ रही एक स्कार्पियो वहां भी अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमे तीन लोग घायल हो गये.

    डीजल को लूटने की मची होड़

    घाटी के सड़क पर बह रहे डीजल को लूटने की होड़़ मच गई. दुपहिया वाहन पर सवार लोगों ने वहां रूककर तेल को बोतल में भरना शुरू कर दिया. जिनको पुलिस ने सभी को खदेड़ा. टैंकर चालक मेघनाथ यादव ने बताया कि वो इंडियन ऑयल के खूंटी स्थित डिपो से तेल लेकर इचाक के पेट्रोल पंप में जा रहे थे. टैंकर के एक चेंबर में पांच हजार लीटर पेट्रोल व 15 हजार लीटर डीजल भरा था. जहां घाटी में एक ट्रेलर ने ओवरटेक कर साइड से भाग गया. इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया. हालांकि उसने वाहन को नियंत्रित करते पलटने से बचा लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news