सड़क दुर्घटना में मिठाई दुकानदार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर किया हंगामा


देवघर (DEOGHAR): देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के रामुडीह गांव के पास तीखी मोड़ पर आज अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक नगर थाना क्षेत्र के हरिश्रणम कुटिया निवासी बबलू कुमार राउत है जो एक मिठाई दुकान का संचालक था.
परिजन इलाज में कोताही बरतने का लगा रहे आरोप
सूचना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और इलाज में कोताही बरतने को लेकर हो हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ थाना को मिलती है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार टुडू दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे. लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को ही खदेड़ दिया. साथ ही सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. वहीं सूचना की जानकारी नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार को मिलते. जिसके बाद नगर थाना की पुलिस बड़ी संख्या में पुलिसबल को लेकर अस्पताल पहुंचे. वहीं मौके पर एएसआई अभिषेक कुमार के द्वारा परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई एवं इलाज में कोताही बरतने का भी डॉक्टर पर आरोप लगाया है. तकरीबन 2 घंटे तक हो हंगामा चलता रहा. जिससे वहां पर इलाज कराने आए मरीज को काफी समस्या का सामना करना पड़ा. इस दौरान आक्रोशित लोगों के द्वारा अस्पताल में टेबल कुर्सी आदि सामान को तोड़फोड़ भी किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा
4+