मोदी-मोदी के नारों से गूंज रही रांची! PM को जोहर बोलने को बेताब लोग


रांची(RANCHI): भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घण्टों में पहुंचेंगे. PM के आगमन से पहले लोगों का हुजूम रांची में दिख रहा है. लाखों लोग सड़क के दोनों ओर पहुंच कर बेसब्री से अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे है. साथ ही मोदी मोदी के जयकारे लगा रहे है. रांची के बिरसा मुंडा आगमन के बाद जिस रास्ते से पीएम मोदी राजभवन जाएंगे वहां रास्ते में 10 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा.
उनके स्वागत के लिए सहजानंद चौक पर स्वागत शिविर में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अरगोड़ा चौक रांची सांसद संजय सेठ, किशोर गंज में सीपी सिंह, रातू रोड पर रमेश सिंह समेत विभिन्न चौक पर भाजपा सांसद और नेता स्वागत करने को हजारों लोगों के साथ तैयार है. इस दौरान सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में लोकप्रिय हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. झारखंड से देश के आदिवासियों को एक बड़ी सौगात देंगे.
रिपोर्ट. समीर हुसैन
4+