जमशेदपुर: छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी किशोर कौशल, पढ़ें क्या दिया निर्देश


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : महापर्व छठ को आने में कुछ दिन ही बाकी है, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से छठ की स्थिति को सुधारने और सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी किशोर कौशल ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. और जो कमियां दिखी उसको दूर करने के लिए अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिया.
सभी छठ घाट पर गोताखोरों को तैनात किया जाएगा
आपको बताये कि जमशेदपुर के सभी नदी घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ती है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी छठ घाट पर गोताखोरों को तैनात किया जाएगा.ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर उससे निपटा जा सके.
घाटों पर हर सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारी पूरी
आपको बताये कि जिला प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है, ताकि छठ घाटों पर आनेवाले लोगों को किसी तरह की परेशानी को सामना नहीं करना पड़े.
4+