गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा की कहानी : पुलिस पहुंची तो केवल तीन से मिले आठ लाख से अधिक 

    गैंग्स ऑफ़ जामताड़ा की कहानी : पुलिस पहुंची तो केवल तीन से मिले आठ लाख से अधिक 

    धनबाद(DHANBAD):साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस और सरकार कोशिश तो कर रही है, लेकिन साइबर अपराधियों की गतिविधियों  पर अंकुश नहीं लग रहा है.  साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में बैठकर अपराधी देश -दुनिया के लोगों को ठग रहे है. अब तो जामताड़ा के अपराधी सब जगह फ़ैल गए है.  वैसे, शुक्रवार को जामताड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.  पुलिस ने तीन कुख्यात साइबर अपराधियों को पकड़ा है.  उनके पास से 8 लाख 21 हजार रुपए नगद बरामद हुए है. 

    पूरे मामले की जानकारी एसपी ने पत्रकारों को दी है.एसपी ने बताया कि   सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद एवं झरनापाड़ा में साइबर अपराधी बैठकर  फिशिंग की घटना को अंजाम दे रहे है.  तत्काल साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम की अगुवाई में टीम गठित की गई और छापेमारी हुई.  छापेमारी में  तीन साइबर अपराधी सूरज दास, सुमित पाल एवं राहुल कुमार रवानी को गिरफ्तार किया गया.  एसपी ने बताया कि  इनके पास से आठ मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, दो पासबुक, एक चेक बुक, दो पैन कार्ड, नगद 8 लाख 21 हजार रुपए तथा दो बाइक बरामद किये गए है.  

     गिरफ्तार साइबर अपराधी एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड बंद होने की बात कहकर लोगों को झांसा में लेते थे और स्क्रीन शेयरिंग ऐप एनीडेस्क, टीम व्यूअर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड की  गोपनीय जानकारी हासिल करते थे.   इसके अलावा माई जियो ऐप से फोनपे में 999 का कैशबैक का मैसेज देकर उसे एक्सेप्ट करने को कहते थे.  उसके माध्यम से ठगी की घटना को अंजाम देते थे.  एसपी ने बताया कि  प्राथमिक  जांच में पता चला है कि  यह साइबर अपराधी पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के लोगों को अपना शिकार बनाते थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news