त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार तय समय से पहले कर्मचारियों को देगी सैलरी, जानिए कब तक मिलेगा वेतन

    त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार तय समय से पहले कर्मचारियों को देगी सैलरी, जानिए कब तक मिलेगा वेतन

    रांची(RANCHI): राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले ही खुशखबरी मिलने लगी है. राज्य सरकार अक्टूबर महीने का वेतन दिवाली के पहले ही कर्मचारियों को इस बार देगी. इसका आदेश वित्त विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.

    कई बड़े पर्व अक्टूबर में ही 

    भाई दूज, दिवाली, छठ पर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फ़ैसला लिया है. राज्य सरकार के अंतर्गत सचिवालय एवं संघ कार्यालय सहित सभी कार्यालय अधिकारी, कर्मी राज्यपाल, सचिवालय, झारखंड हाई कोर्ट, सहित विधान सभा सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मियों को अक्टूबर महीने का वेतन 20 अक्टूबर से ही देने का आदेश जारी कर दिया गया है. वित्त विभाग ने इस संबंध में महालेखाकार कार्यालय ने राज्य के कार्यालय ट्रेजरी अधिकारियों को पत्र भी लिख दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news