मॉनसून रिटर्न: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 18 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में वज्रपात की संभावना 

    मॉनसून रिटर्न: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 18 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में वज्रपात की संभावना 

    रांची (RANCHI) पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 40.2 mm रायडीह गुमला में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस गुमला कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया.

    5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

    17 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम  दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है. राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है ,जबकि 18 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के संभावना जताई गई है. 20 और 21 अक्टूबर को  मौसम का मिजाज मुख्य तौर पर शुष्क रहेगा.17और 18 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news