दुमका में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत  

    दुमका में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत  

    दुमका(DUMKA): दुमका में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. मुफस्सिल थाना के विजयपुर के समीप अज्ञात वाहन ने स्कूटी में पीछे से ठोकर मार दी. जिससे स्कूटी सवार एक व्यक्ति वहीं रोड पर गिर गया जबकि स्कूटी चालक आगे बढ़ गया. वहीं अज्ञात वाहन भी घटना के बाद फरार हो गया. रोड पर गिरे व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जाम में राजमहल सांसद के भी फंसे रहने की सूचना है. जानकारी मिलते ही नगर और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं. सदर अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news