सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ किया था शर्मनाक करतूत 

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ किया था शर्मनाक करतूत 

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में 24 दिसंबर को कुडू थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ पिकनिक स्पॉट में घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी 6 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है. जिला डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने मंगावर को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. 

    क्या है मामला 

    बता दें कि 24 दिसंबर को कुडू थाना क्षेत्र के जंगल में युवती अपने मंगेतर के साथ गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने जाकर दोनों के साथ मारपीट किया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंज़ाम दिया. युवती के बयान के आधार पर कुडू थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. जिस पर कुडू थाना पुलिस ने जांच कर युवती का मेडिकल चेकअप करवाया था. वहीं घटना के तीन दिन बाद ही मामले के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 

    लावागाई के निवासी है सभी अपराधी 

    मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर युवकों को गिरफ्तार किया गया है.सभी आरोपी कुडू थाना क्षेत्र के लावागाई निवासी है. 

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news