सरायकेला:पति और बेटे के हमलावर को देख शेरनी की तरह टूट पड़ी जमीन कारोबारी रॉकी की पत्नी, पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले

    सरायकेला:पति और बेटे के हमलावर को देख शेरनी की तरह टूट पड़ी जमीन कारोबारी रॉकी की पत्नी, पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले

    सरायकेला(SARAIKELA):अब तक आपने रुहपले पर्दे पर देखा होगा कि विलेन द्वारा पति या बेटे के अपहरण या हत्या करने पर महिला एक शेरनी का रुप धारण कर लेती है, और विलेन पर बिना कुछ सोचे समझे टूट पड़ती है, लेकिन झारखंड के सरायकेला जिले में एक महिला ने इस फिल्मी सीन को सच कर दिखाया है,जहां अपने पति और बेटे के अपराधी को देखते ही महिला बदमाश पर भूखी शेरनी की तरह टूट पड़ी.

    पढ़ें पूरा मामला

     आपको बताये कि बीते 14 जून को आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे उसके तीन साल के बेटे को भी गोली का छर्रा लगा था, जिससे बच्चा घायल हो गया था. इस मामले में फरार चल रहे अपराधी रवि मंडल को रॉकी की पत्नी ने कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप ऑटो स्टैंड पर जब देखा, तो अपना आपा खो बैठी और पकड़कर पीटने लगी, और लोग तमाशबिन होकर देखते रहे.

    इस मामले पहले ही पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है

     वहीं जब पीटकर महिला का पेट भर गया, तो पुलिस को सूचना देकर बुलाया और कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया.जिसके बाद कांड्रा थाने की पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस को सूचना दे दी. बता दें कि इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने राजेश गोप और सादान गोप को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि रवि मंडल फरार चल रहा था.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news