अमन का गैंग दो दिनों में जेल अधीक्षक प्रिया पर करने वाला था बड़ा हमला! होने वाली थी विशेष हथियार की डिलेवरी  

    अमन का गैंग दो दिनों में जेल अधीक्षक प्रिया पर करने वाला था बड़ा हमला! होने वाली थी विशेष हथियार की डिलेवरी  

    रांची(RANCHI): झारखंड एटीएस ने गैंगस्टर अमन साव के 4 गुर्गों को गिराफ्तार कर एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया है. दरअसल यह गैंग गिरिडीह जेल की सुपरिंटेंडेंट हिमानी प्रिया के घर पर हमले की साजिश रच रहा था.  जिसके लिए लॉरेंस विश्नोई के पास से हथियार भी डिलीवर होना था. इस पूरी कार्रवाई के दौरान एटीएस की एक अनोखी कार्यशाली भी देखने को मिली जब आरोपी शिव शंकर की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की टीम बाराती बनकर गुमला स्थित उस शादी समारोह में पहुंची जहां पर शूटर शिव शंकर शादी समारोह का वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था.

    झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव जेल के अंदर से ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलवाने की साजिश रच रहा है और इस बार उसके टारगेट पर गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक हिमानी प्रिया थी.लेकिन इससे पहले कि अमन गिरोह के शूटर घटना को अंजाम देते झारखण्ड एटीएस की टीम ने राँची, रामगढ़ और पतरातू में छापेमारी कर गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    गिरिडीह केंद्रीय कारा की सुपरीटेंडेंट हिमानी प्रिया के घर पर हमले की पूरी प्लानिंग की जा चुकी थी. बस हथियार की डिलीवरी नही हुई थी जिसके इंतज़ार में सभी शूटर स्लीपर सेल के तौर पर अपने अपने इलाके में काम कर रहे थे .इसी गैंग का एक शूटर शिव शंकर गुमला स्थित एक शादी समारोह में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था .जब एटीएस को इस बात की जानकारी मिली तो फिर बाराती बनकर पूरी टीम उसे शादी समारोह में पहुंच गई और शूटर शिव शंकर को घेर लिया.और इसी तरीके से एटीएस की अलग अलग टीम ने सभी शूटर को गिराफ्तार कर लिया.

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पलामू जेल से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया था.लेकिन जेल में सख्ती बरती जा रही थी जिससे परेशान होकर उसने गिरिडीह जेल के जेलर को धमकी भी दी थी. अमन के सूटर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक कामयाबी मानी जा रही है लेकिन आने वाले दिनों में जेल में पूरी तरीके से अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती भी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news