गढ़वा में आसमानी बिजली का कहर! वज्रपात से दो महिला की मौत, तीन घायल

    गढ़वा में आसमानी बिजली का कहर! वज्रपात से दो महिला की मौत, तीन घायल

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सांगबरिया गांव में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है.जंहा आसमानी बिजली गिरने से दो महिला सहित चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.लोगों ने बताया कि गांव के दामर में गीता देवी बकरी चरा रही थी और पास में चार अन्य महिला पहुंचकर आपस में बातचीत कर रही थी, इसी दरमियान अचानक बारिश होने लगी.सभी महिलाएं एक ही जगह छाता लगाकर बैठ गई, इस दौरान चारों बकरियां भी उन्हें लोगों के पास आकर बैठ गई. थोड़ी ही देर में गरज के साथ वज्रपात की घटना हुई जिसमें गीता देवी और तेतरी देवी और चार बकरियों की मौत मौके पर ही हो गई.

    घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है

     वहीं इस वज्रपात से महेश्वरी देवी, प्रमिला देवी और शारदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. वज्रपात की इस घटना से सभी के घरों में कोहराम मचा गया. घायलों का इलाज के लिए निजी अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सीओ जसवंत नायक घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों  को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया और घायलों से मिल समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी लिया.

    पीड़ितों परिवारों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा

    सीओ जसवंत नायक ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख की मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा. इधर बीडीओ जागो महतो ने वज्रपात की घटना पैर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की और सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद का भरोसा दिया. थाना प्रभारी विष्णु कांत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news