Saraikela Breaking: डॉ. बी मंडल हत्याकांड का सरायकेला पुलिस ने किया खुलासा, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    Saraikela Breaking: डॉ. बी मंडल हत्याकांड का सरायकेला पुलिस ने किया खुलासा, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के राजनगर में हुए डॉक्टर हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत द्वारा गठित किए गए पुलिस टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के सीजूलता के रहने वाले डॉ बी मंडल का अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपी को पूर्व में ही घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

     फरार तीसरा आरोपी त्रिदेव गोप भी गिरफ़्तार 

    वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी त्रिदेव गोप को भी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली पुलिस ने पोड़ाडीह से गिरफ्तार कर लिया है. जिसे सरायकेला पुलिस को सुपुर्द किया गया है.

    पुलिस ने तीनो को हिरासत में लिया है

    गिरफ्तार आरोपियों में चंदन गोप व रोहित सिंह शामिल है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि त्रिदेव गोप ही डॉ बी मंडल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है. रंगदारी के लिए डॉक्टर बी मंडल का अपहरण कर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हत्या कर दी थी. फिलहाल तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news