दो दिवसीय दौरे पर देवघर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जानिए पूरा शेड्यूल

    दो दिवसीय दौरे पर देवघर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जानिए पूरा शेड्यूल

    देवघर(DEOGHAR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने दो दिवसीय दौरे पर 1 सितंबर को देवघर आ रहे है. सड़क मार्ग से रात्रि में देवघर पहुचेंगे. परिसदन में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलने के बाद वे यही रात्रि विश्राम करेंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का यह दौरा संगठन मजबूती को लेकर है.

    अर्जुन मुंडा का यह देवघर ही नही दुमका, पाकुड़,साहेबगंज भी जायेंगे

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा 1 सितंबर की रात देवघर आयेंगे.वे 2 सितंबर को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के आगमन दिवस के कार्यक्रम में सत्संग आश्रम जायेंगे.आश्रम से आशीर्वाद लेने के बाद अर्जुन मुंडा सीधे बाबा मंदिर जायेंगे जहाँ वो विधिवत बैद्यनाथ का पूजा अर्चना करेंगे.बाबा मंदिर से परिसदन जायेंगे जहाँ अल्पाहार लेने के बाद सड़क मार्ग से दुमका के लिए रवाना हो जायेंगे.फिर अर्जुन मुंडा दुमका से लिट्टीपाड़ा जायेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साहेबगंज के भोगना डीह निकलेंगे वहां पर सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद के वंशजो से भेंट करेंगे.

    कौशिकी अमावस्या के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना करेंगे अर्जुन मुंडा

    वही फिर अर्जुन मुंडा भोगना डीह से शिव गादी जायेंगे जहां गजेश्वर नाथ महादेव दर्शन एवं कार्यकर्ता से भेंटवार्ता करेंगे. फिर वहां से बरहरवा जाएंगे और वहां पर कौशिकी अमावस्या के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना करेंगे. रात्रि विश्राम बरहरवा के आरबी पैलेस में करेंगे. कुल मिलाकर अर्जुन मुंडा संताल परगना के दौरे पर रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश भरेंगे.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news