Breaking: सरायकेला में रेल हादसा, चांडिल स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी, आवागमन बाधित

    Breaking: सरायकेला में रेल हादसा, चांडिल स्टेशन के समीप पटरी से उतरी मालगाड़ी, आवागमन बाधित

    सरायकेला(SARAIKELA):झारखंड के सरायकेला जिले  में आज एक बड़ा हादसा टल गया. जहां दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अधीन सरायकेला जिला के चांडिल बाजार स्थित एक नंबर रेलवे फाटक के पास चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक माल वाहक ट्रेन का पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई. जिसमे रेल पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

    फाटक के पास हुआ हादसा, रेल पटरी पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

    वहीं दुर्घटना के बाद रेलवे फाटक क्रोसिंग के पास रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह से उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है. इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. इस मालगाड़ी में लोहा प्लेट का रोल लोडेड है.

    दुर्घटना के बाद भी बचाव कार्य की टीम नहीं पहुंची

    वहीं आपको बताये कि दुर्घटना के बहुत देर बीत जाने के बाद भी सीकेपी रेल डिवीजन से बचाव कार्य की टीम नहीं पहुंची थी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news