सरायकेला : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सरायकेला : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव केंदू के पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दुर्योधन मंडल के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था.

    ग्रामीणों के अनुसार, दुर्योधन बुधवार शाम किसी बात को लेकर नाराज़ होकर घर से बाहर निकल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सुबह गांव के कुछ लोगों ने प्रदीप मंडल की जमीन पर स्थित पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

    सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 

    अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. घटना से गांव में दहशत व तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है. 

    रिपोर्ट : बीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news