Sahibganj News: संथाल परगना में लगातार बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर बीजेपी का हल्ला बोल, सड़क पर उतरकर हेमंत सोरेन के खिलाफ की नारेबाजी

    Sahibganj News: संथाल परगना में लगातार बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर बीजेपी का हल्ला बोल, सड़क पर उतरकर हेमंत सोरेन के खिलाफ की नारेबाजी

    साहिबगंज(SAHIBGNAJ):साहिबगंज के तालझारी प्रखंड स्थित शहीद चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक बीजेपी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलखु सोरेन के नेतृत्व में सोरेन सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. वहीं इस जन आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सोरेन होश में आओ, हेमंत सरकार होश में आओ के नारे लगाते हुए सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    पढ़ें क्या है इनका आरोप

    दरसअल प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संथाल परगना में लगातार बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या में वृद्धि आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है. जिससे आदिवासी आबादी खतरे में आ गई है, साथ ही गैर कानूनी तरीके से रोहंगिया मुसलमान आदिवासी बहु-बेटियों को अपना शिकार बनाकर उनसे शादी भी कर रहा है. लेकिन यह सरकार चुप्पी साधी हुई है.

    प्रदर्शकारियों ने सरकार को दी चेतावनी

    लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोरेन सरकार की नींद समय रहते नहीं खुली तो अभी अल्टीमेटम दे रहे है. आनेवाला समय में बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी.इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर,सिमोन बेसरा बिटका सोरेन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news